Basant Panchami 2024: वसंत पंचमी कब और क्यों मनाते हैं? जानिए इसका धार्मिक और पर्यावरणीय महत्व
Basant Panchami 2024:वसंत पंचमी हिंदू धर्म के खास त्योहारों में से एक है। इस दिन ज्ञान की देवी सरस्वती की पूजा की जाती है। यह त्यौहार माघ माह के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि को मनाया जाता है। हिंदू परंपरा के अनुसार, वर्ष को छह ऋतुओं में विभाजित किया गया है और वसंत को सभी ऋतुओं का राजा कहा जाता है। जिस दिन वसंत ऋतु की शुरुआत होती है उस दिन को वसंत पंचमी त्योहार के रूप में मनाया जाता है। इस वर्ष वसंत पंचमी 14 फरवरी 2024 को मनाई जाएगी।
Table of Contents
Basant Panchami 2024:विस्तार से
वसंत पंचमी परंपरा का धार्मिक महत्व के अलावा सामाजिक महत्व भी है।
वसंत पंचमी जीवन में कुछ नया शुरू करने का शुभ दिन है। वर्ष के इस समय पेड़ों पर नई कोपलें निकलती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस दिन मां सरस्वती प्रकट हुई थीं, इसलिए इस दिन वसंत पंचमी पर देवी सरस्वती की विशेष पूजा का आयोजन किया जाता है। मां सरस्वती को ज्ञान और बुद्धि की देवी माना जाता है।
Basant Panchami 2024:वसंत पंचमी उत्सव की शुरुआत कैसे हुई?
धार्मिकता के साथ इस पर्व के पर्यावरणीय महत्व भी हैं। इस ऋतु के साथ मौसम की चाल बदलने लगती है। शाम भी खुशभरी हो रही होती है। नव उमंग के साथ मौसम में बदलाव स्पष्ट नजर आने लग जाते है। ठंड के मौसम में मुरझाए हुए पेड़-पौधे, फूल आंतरिक अग्नि को प्रज्ज्वलित कर नए सृजन की तरफ आगे बढ़ते हैं। खेतों में फसल वातावरण को और रोमांटिक बना देती है।
यह एक ऐसा त्यौहार है जो नए सृजन और नई ऊर्जा के संचार का प्रतीक है।
For More:
Hug Day:अपने प्रियजनों को गले लगाने से हो सकता है ‘मूड-फ्रेश’, प्रतिरक्षा और हृदय संबंधी समस्याओं को करता है कम|